Advertisement

वाराणसी प्रतीदिन तेजी से बढ़ रहे सड़क में पिछले साल की तुलना में दुर्घटनाओं में आई कमी, खत्म हुए 10 ब्लैक स्पाट

अंकुर कुमार पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी प्रतीदिन तेजी से बढ़ रहे सड़क में पिछले साल की तुलना में दुर्घटनाओं में आई कमी, खत्म हुए 10 ब्लैक स्पाट

वाराणसी। जिले में पिछले साल की तुलना में दुर्घटनाओं में लगभग तीन फीसदी की कमी आई है। वहीं 10 ब्लैक स्पाट खत्म किए गए हैं। इससे 14 फीसदी मौतें कम हुई हैं। इस समय वाराणसी में 9 ब्लैक स्पाट हैं, जो 2023 में 19 थे। जिला सड़क सुरक्षा समिति की ओर से जारी रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2023 से जुलाई 2023 तक 333 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जबकि जनवरी 2024 से जुलाई 2024 तक 324 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। यानी दुर्घटनाओं में 2.70 फीसदी की कमी आई। वहीं, जनवरी 2023 से जुलाई 2023 तक मृतकों की 202 थी जो जनवरी 2024 से जुलाई 2024 के बीच घटकर 172 हो गई। यानी इसका आंकड़ा करीब 14.85 फीसदी घट गया। सिर्फ 2023 और 2024 के जुलाई महीने की तुलना की जाए तो पिछले साल जुलाई में 37 लोगों की मौत हुई थी और इस साल 25 लोगों की मौत हुई। इसी तरह जुलाई में सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी देखने को मिली। जुलाई 2023 में 60 दुर्घटनाएं हुईं थीं और 2024 में 48 दुर्घटनाएं हुईं। आरटीओ प्रवर्तन श्यामलाल बताते हैं कि एक साल में ब्लैक स्पाट कम करने से यह फायदा मिला है। एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने एनएचएआई के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि 15 दिन के अंदर हरहुआ चौराहे के दोनों तरफ टेबल टॉप ब्रेकर बनाएं। इसके अलावा 18 जगहों पर रोड साइनेज लगाने का काम 18 दिन में पूरा करके रिपोर्ट करें। आरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि ऐसी 500 मीटर की वह रोड, जहां तीन साल में पांच भीषण हादसे हुए हैं। उनमें पांच गंभीर रूप से घायल हुए हों या मौत हुई या फिर अलग-अलग हादसों में तीन वर्षों में 10 मौतें हुई हों, उसे ब्लैक स्पॉट मान लिया जाता है। शॉर्ट टर्म में ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए संकेतक लगाए जाते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!