Advertisement

वाराणसी। रामनगर में महिला सुरक्षा को लेकर निकाला मार्च, देश में स्त्रियों की स्थिति पर उठाए सवाल

अंकुर कुमार पाण्डेय ब्यूरो चीफ
रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी। रामनगर में महिला सुरक्षा को लेकर निकाला मार्च, देश में स्त्रियों की स्थिति पर उठाए सवाल

वाराणसी। महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए रामनगर में शनिवार की शाम पैदल मार्च निकाला गया। सामाजिक संस्था विदुषी ट्रस्ट की ओर से निकाले गए मार्च में समाज के विभिन्न तबकों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। मार्च का नेतृत्व कर रही पूर्व पालिकाध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि भारत जैसे समृद्ध संस्कृति वाले देश में जहां गाय, धरती, नदी आदि को मां के तुल्य माना जाता है वहां पर स्त्रियों का चीरहरण अक्षम्य है। विदुषी ट्रस्ट के ट्रस्टी वरुण कुमार अग्रवाल ने कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन कर स्त्रियों को सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है। ऐसे देश में स्त्रियों का ऐसा तिरस्कार निंदनीय है। देश की संस्कृति किस तरह विकृत हो रही है इस पर सभी को विचार करने की जरूरत है। मार्च पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद समाप्त हुआ। मार्च में गौरव गुप्ता, मंजुलता, मिताक्षरा अग्रवाल, विष्णु केशरी, राजेश , प्रशांत आदि शामिल थे।

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!