Advertisement

वाराणसी। देश भर में चल रहे कोलकाता काण्ड के विरोध को लेकर वाराणसी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पर बंगाल सरकार और ममता बनर्जी का जम कर किया विरोध , भारत माता के चरणों में राखी अर्पित कर सादगी पूर्ण रक्षाबंधन मनाने का लिया निर्णय

अंकुर कुमार पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी। देश भर में चल रहे कोलकाता काण्ड के विरोध को लेकर वाराणसी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पर बंगाल सरकार और ममता बनर्जी का जम कर किया विरोध , भारत माता के चरणों में राखी अर्पित कर सादगी पूर्ण रक्षाबंधन मनाने का लिया निर्णय

वाराणसी। भाजपा पिछड़ा मोर्चा इस बार रक्षाबंधन सादगी पूर्ण मनायेगा। भाजपा काशी क्षेत्र पिछड़ा मोर्चा ने कोलकाता में हुए जघन्य काण्ड को लेकर दुःख व्यक्त किया। सिगरा स्थित भारत माता मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के चरणों में राखी व स्टैथो स्कोप समर्पित कर विभत्स घटना में मृत बेटी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके परिवार की वेदना पर अपनी संवेदना व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुप जायसवाल ने कहा कि इस विभत्स घटना पर बंगाल सरकार का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण दोषियों को फांसी दिए जाने की बजाय बचाने में जुटे हैं। भारत सरकार व सीबीआई से दोषियों को फांसी या कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते हैं। इसके साथ ही बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की भी मांग करते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृत डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजन अनुप जायसवाल, संचालन ओमप्रकाश यादव बाबू व धन्यवाद राजेश दूबे ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!