Advertisement

वाराणसी। स्कूल जा रही भाजपा नेता की बेटी को नकाबपोश बदमाशों ने किया अगवा, 9 घंटे बाद कार से फेंककर हुए फरार

अंकुर कुमार पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी। स्कूल जा रही भाजपा नेता की बेटी को नकाबपोश बदमाशों ने किया अगवा, 9 घंटे बाद कार से फेंककर हुए फरार

वाराणसी। कार सवार बदमाशों ने जौनपुर से कक्षा 6 की नाबालिग दलित छात्रा को अगवा कर लिया। 9 घंटे बाद छात्रा को करीब 70 किमी दूर वाराणसी में बदमाशों ने फेंक दिया। वह खून से लथपथ थी और उसके कपड़े फटे हुए थे। रोते हुए उसने लोगों को आपबीती बताई। सूचना के बाद चोलापुर थाने की पुलिस एक्टिव हुई। छात्रा के पिता को बुलाया गया। उनके साथ छात्रा को घर भेजवा दिया गया। लड़की जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। छात्रा शुक्रवार की सुबह 7 बजे स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में कार सवार 4 नकाबपोश बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया। उसके ऊपर ब्लेड से कई वार किए गए। बदमाशों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 9 घंटे बाद यानी करीब 4 बजे वाराणसी में आजमगढ़ बाईपास स्थित तराव गांव के पास छात्रा को गाड़ी से फेंक दिया। इसके बाद बदमाश बोलेरो से भाग निकले। छात्रा खून से लथपथ थी। उसके कपड़े फटे हुए थे। कुछ दूर चलने के बाद वह सड़क किनारे बेहोश होकर गिर गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने छात्रा को उठाकर बैठाया। चेहरे पर पानी मारने के बाद छात्रा को जब होश आया तो उसने लोगों को आपबीती बताई। सूचना पाकर दानगंज चौकी प्रभारी चित्रसेन सिंह पहुंचे। मेडिकल टीम बुलाकर छात्रा का इलाज कराया। छात्रा ने जब घटनाक्रम बताया तो पुलिस ने थाना जलालपुर को जानकारी भेजी। छात्रा के अनुसार, जलालपुर में उसके पिता भाजपा नेता हैं। इसके बाद छात्रा के पिता को बुलाया गया। पिता को देखकर छात्रा फफक कर रो पड़ी। उसने बताया कि घर से स्कूल जाते समय बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया गया। आपबीती सुनने के बाद पिता ने कार्रवाई के लिए कहा। चोलापुर की दानगंज पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के छात्रा और उसके परिजनों को वापस जलालपुर थाना लौटा दिया। जौनपुर पुलिस का कहना रहा कि छात्रा का मेडिकल मुआयना कराया गया। उसमें रेप की पुष्टि नहीं है। उसके साथ मारपीट की गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!