पाटण में सड़क हादसे में 3 की मौत 5
गुजरात। घायल खोडियार माता के मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर पाटण 8 घंटे पहले माता का रथ सड़क किनारे जा गिरा। हादसे का शिकार लोग इसे खींच रहे थे।
गुजरात के पाटण में हारिज-चणस्मा राजमार्ग पर बुधवार की रात सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक अज्ञात वाहन ने खोडियार माता के मंदिर जा रहे पैदल श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि अन्य 5 घायल हो गए। घायलों में भी चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में दो महिलाएं और एक किशोरीबहुचराजी के अंबाला गांव 35 श्रद्धालुओं का दल वराणा खोडियार माताजी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहा था। इसी दौरान सुबह किसी वाहन ने इन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायलों की मदद की और 108 एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। हालांकि, तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों में दो महिलाएं और एक किशोरी शामिल है। घायलों को धारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दांतरवाड़ा गांव के हारिज-चाणस्मा हाईवे पर हुआ हादसा। माता का रथ सड़क किनारे जा गिरा श्रद्धालु अपने साथ एक हाथ ठेला पर मां का रथ सजाकर ला रहे थे। हादसे का शिकार लोग इसी रथ को खींच रहे थे। श्रद्धालुओं का दल दांतरवाड़ा गांव केहारिज-चाणस्मा हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। वाहन की टक्कर से रथ सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरा था। श्रद्धालुओं से मिली जानकारी के अनुसार टक्कर एक आयसर ट्रक ने मारी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। घायलों को धारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मृतकों के नाम
पूजाबेन जयरामजी (उम्र 20)
रोशनीबेन जगाजी (उम्र 16)
शारदाबेन कडवाजी (उम्र 62)
घायलों के नाम
महेंद्रभाई ठाकोर (उम्र 25)
राहुलभाई मगनजी ठाकोर (उम्र 18)
नीलेशभाई प्रभातभाई ठाकोर (उम्र 13)
सविताबेन नागजी ठाकोर (उम्र 45)
संदेशभाई मानसिंगभाई ठाकोर (उम्र 18)
रिपोर्टर रजनीश पाण्डेय गुजरात सत्यार्थ न्यूज