Advertisement

वाराणसी। में बिजली विभाग के जेई पर उपभोक्ताओं को धमकाने का आरोप, आडियो वायरल, लोगों में आक्रोश चुनाव के बाद से कटौती लगातार बढ़ी

अंकुर कुमार पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी। में बिजली विभाग के जेई पर उपभोक्ताओं को धमकाने का आरोप, आडियो वायरल, लोगों में आक्रोश चुनाव के बाद से कटौती लगातार बढ़ी

वाराणसी। बिजली उपकेंद्र के जेई पर उपभोक्ताओं को धमकी देने का आरोप लगा है। इसका एक ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बता दे कि विभाग और कर्मचारी अनियंत्रित होकर धमकी देकर पैसे की वसूली लगातार हो रही साथ ही साथ चुनाव के बाद लगा कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना दिन रात करना पड़ रहा। धमकी दिए जाने का मामला संज्ञान आने के बाद क्षेत्रीय लोगो में आक्रोश व्याप्त हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में बिजली की कटौती काफी हद तक बढ़ गई है, जिसकी शिकायत करने पर कोई भी सुनवाई नहीं होती है। विभाग की ओर से कटौती की सूचना बी उपभोक्ताओं को नहीं दी जाती है। एक ऑडियो सामने आया है। बताया जा रहा कि इसमें जेई की ओर से एक उपभोक्ता को धमकी दी जा रही है। आएदिन ऐसी घटना से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। लोग सीएम योगी आदित्यनाथ से मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई करने और बिजली कटौती की समस्या को दूर करने की गुहार लगा रहे है। धमकी को लेकर पीड़ित समाजसेवी आशीष कुमार ने बताया कि क्षेत्र की समस्या को लेकर जब जेई से कुछ भी पूछा जाता है, तो पहले वह कोई न तो जवाब देते और ना ही फोन उठाते है। वही 26 जून को घंटो कटौती के बारे में जेई से पूछे जाने पर उन्होंने पहले अभद्रता से बात की। देख लेने की धमकी देने लगे। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथी ऊर्जा मंत्री और अधिकारियों को करेंगे। ऑडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के अधिवक्ता प्रतीष कुमार राय, चंदन सिंह, आलोक पांडे, विकास गुप्ता, सन्नी गुप्ता, विकास सिंह, विनय सिंह, अमित सिंह, अजीत पटेल,प्रदीप पांडेय,  में आक्रोश है। लोगों ने इसको लेकर कार्रवाई की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!