Advertisement

वाराणसी । बनारस में टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत हरसोस में लगा स्वास्थ्य शिविर, लोगों की हुई जांच किया गया संचारी रोगों के प्रति किया गया जागरूग

अंकुर कुमार पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी । बनारस में टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत हरसोस में लगा स्वास्थ्य शिविर, लोगों की हुई जांच किया गया संचारी रोगों के प्रति किया गया जागरूग

वाराणसी। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान व राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद के आराजीलाइन ब्लॉक के हरसोस गांव में टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग व पीरामल फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में लोगों की जांच की गई। वहीं टीबी मुक्त पंचायत के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आराजीलाइन के अधीक्षक डॉ नवीन सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने 42 लोगों की जांच की। इसमें 14 व्यक्तियों में संभावित टीबी के लक्षण पाये गए। इन सभी व्यक्तियों को स्क्रीनिंग व जांच के लिए रेफर किया गया। इस दौरान पीरामल फाउंडेशन के अरविंद गुप्ता ने शिविर मेन आए लोगों को बताया कि टीबी के जीवाणु रोगी के खाँसने, छींकने और थूकने से हवा में फैल जाते हैं और सांस लेने से स्वस्थ व्यक्ति के फेफड़े में पहुंच कर रोग उत्पन्न करते हैं। इसलिए इस अभियान में टीबी के लक्षण युक्त (संभावित रोगियों) सभी व्यक्तियों को जांच अवश्य करानी चाहिए।उन्होंने सभी सहयोगी संस्थाओं से अपील किया कि समस्त ग्राम पंचायतों पर स्क्रीनिंग, जांच, निदान व सम्पूर्ण उपचार पर पूरा ज़ोर दें। इसके साथ ही ग्राम प्रधान पूजा वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) निधि सिंह, समस्त आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर समुदाय में लोगों को जागरूक करें। ग्राम प्रधान पूजा वर्मा की देखरेख में ग्रामवासियों की टीबी की स्क्रीनिंग व जांच की गई। ग्राम प्रधान, सीएचओ व आशाओं के साथ मिलकर पंचायत स्तर पर समुदाय को टीबी के लक्षण, स्क्रीनिंग, जांच, निदान, उपचार, पोषण व भावनात्मक सहयोग आदि को लेकर जागरूक कर रही है। इस मौके पर पीरामल फ़ाउंडेशन टीम से रूबी सिंह, अवनीश राय, व अमित शर्मा, सहित अन्य लोग उपस्थित रहीं।
इन बातों का रखें ध्यान –दो हफ्ते या उससे अधिक खांसी, खांसी के साथ बलगम आना, रात में पसीना आना, भूख न लगना और वजन में लगातार गिरावट आदि लक्षण हैं तो टीबी हो सकती है। ऐसे लक्षण नजर आने पर तुरन्त नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर सम्पर्क करें। टीबी की समस्त आधुनिक जाँच एवं सम्पूर्ण उपचार समस्त सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 1800-11-6666 पर संपर्क कर सकते हैं और टीबी आरोग्य सेतु एप को भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!