Advertisement

वाराणसी । बनारस कृति तिवारी ने एशियाई वालीबॉल चेंपिय़नशिप में बनाई जगह, अकैडमी ने किया जोरदार स्वागत

अंकुर कुमार पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी । बनारस कृति तिवारी ने एशियाई वालीबॉल चेंपिय़नशिप में बनाई जगह, अकैडमी ने किया जोरदार स्वागत

वाराणसी। टैंलेंट एकैडमी आफ वालीबॉल की खिलाड़ी कृति तिवारी ने प्रतियोगिताओं में उम्दा प्रदर्शन करते हुए एशियाई वालीबाल चैंपियनशिप में जगह बनाई। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिजन, बल्कि अकैडमी के सदस्य काफी हर्षित और उत्साहित हैं। एकेडमी की ओर से बीएचयू के ब्रोचा मैदान में उनका स्वागत किया गया। कृति तिवारी ने बेंगलुरु में चल रहे अंडर-18 वॉलीबॉल कैंप में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से 15वें महिला एशियाई वालीबॉल चैंपियनशिप (अंडर-18) के लिए टीम में जगह सुनिश्चित कर ली है। यह प्रतियोगिता थाईलैंड के नखोन पथोम में 16 से 24 जून 2024 तक आयोजित होनी है। टैलेंट अकैडमी ऑफ वॉलीबॉल के सचिव उपेंद्र सिंह ने इसे अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कृति तिवारी की सराहना की। आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही वरिष्ठ कोच अश्विनी यादव एवं सहायक कोच दिव्यांशु सिंह,निवेदिता कुमारी,दिलीप यादव ने भी शुभकामनाएं दी। यह जानकारी अकैडमी के प्रवक्ता गोविंद सिंह ने दी। कहा कि मेडल ला रही हैं बेटियां, लड़कों से ज्यादा खेल में अपने हुनर को आजमा रही हैं बेटियां। कृति तिवारी मूलतः ग़ाज़ीपुर के करहियां गांव की निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि से उनके पिता श्रीप्रकाश तिवारी के साथ साथ समस्त ग्रामवासी अत्यंत ही उल्लासित हैं। गोविंद सिंह ने बताया कि टैलेंट अकैडमी ऑफ़ वॉलीबॉल विगत 7 वर्षों से वॉलीबॉल का निःशुल्क प्रशिक्षण करा रही है तथा इसके पूर्व में भी दर्जनों की संख्या में खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता कर चुके हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!