Advertisement

वाराणसी । राजघाट पुल मुगलसराय में जल्द शुरू होगा सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण, शहर में लागू होगा रूट डायवर्जन जाम से मिलेगी मुक्ति

अंकुर कुमार पांडेय 

रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज वाराणसी

वाराणसी । राजघाट पुल मुगलसराय में जल्द शुरू होगा सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण, शहर में लागू होगा रूट डायवर्जन जाम से मिलेगी मुक्ति

वाराणसी। राजघाट पर मालवीय पुल के समानांतर बनने वाले सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण जल्द शुरू होगा। उससे पहले शहर में डायवर्जन लागू किया जाएगा। ट्रैफिक प्लानिंग व यूटिलिटी शिफ्टिंग प्लानिंग के लिए समितियों का गठन किया जाएगा। मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने यातायात विभाग को रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है, ताकि निर्माण के दौरान आमजन को किसी तरह की दिक्कत न होने पाए।
सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण के चलते राजघाट की तरफ से वाहनों का आवागमन रोका जा सकता है। ऐसे में वाराणसी से मुगलसराय जाने वाले वाहनों को बीएचयू, सामने घाट पुल से गुजारना होगा और उधर से आने वाले वाहनों को भी इसी रूट पर लाना होगा। इससे सामने घाट समेत बीएचयू लंका गेट पर भी यातायात काफी बढ़ जाएगा। ऐसे में ट्रैफिक कंट्रोल करना चुनौती होगी। यह वीनर्स नकली दांतों से 300 गुना बेहतर है! और कीमत बहुत सस्ती है दरअसल, पुल निर्माण में लंबा समय लग सकता है। इतने लंबे समय तक रूट डायवर्जन को लागू कर सफल बनाना चुनौती है। ऐसे में अधिकारियों की टीम इस पर मंथन कर रही है। यातायात विभाग को सभी पहलुओं पर विचार कर अपनी रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है। इसको लेकर अगले सप्ताह सभी विभागों के अधिकारी स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। वहीं कैंट स्टेशन पर वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!