Advertisement

वाराणसी। बनारस सारनाथ के लाइट एंड साउंड सिस्टम में बदलाव, साउंड की दिक्कत होगी दूर

अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी। बनारस सारनाथ के लाइट एंड साउंड सिस्टम में बदलाव, साउंड की दिक्कत होगी दूर

वाराणसी। सारनाथ के लाइट एंड साउंड सिस्टम में बदलाव किया जाएगा। साउंड की दिक्कत को दूर किया जाएगा। पर्यटन विभाग 1.40 करोड़ की लागत से सारनाथ में टूरिज्म डेवलपमेंट की दिशा में काम कर रहा है। दरअसल लाइट एंड साउंड शो के पुराने सिस्टम में आवाज की दिक्कत थी। इसे दुरूस्त करने के लिए नया लाइट एंड साउंड सिस्टम लगाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तरह सारनाथ, संपूर्णानंद संस्कृत विस्वविद्यालय, बीएचयू के सिंह द्वार और आसपास फसाड़ लाइटें लगवाई जाएंगी। काशी के शास्त्री घाट और सामने घाट में 3.15 करोड़ रुपये की लागत से एंफीथियेटर, बेंच लाइट, सोलर पैनल, एप्रोच रोड आदि निर्माण हो रहा है। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक आरके रावत ने बताया कि सारनाथ में जुलाई में काम शुरू होगा। शास्त्री व सामने घाट पर काम अगस्त तक पूरा हो सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!