भीलवाड़ा. जिला परिषद में हुई साधारण सभा की बैठक सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा- अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन रिसीव करें
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला प्रमुख बरजी बाई भील की अध्यक्षता में जिला परिषद की बोर्ड बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में नवनिर्वाचित सांसद दामोदर अग्रवाल ने समस्त अधिकारियों को कहा कि आज के बाद अधिकारियों के किसी भी जनप्रतिनिधि का फोन रिसीव नहीं करने की शिकायत नहीं आनी चाहिये।
अधिकारी बजट की चिंता ना करें और जनता के काम करें।इस दौरान भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगर जनप्रतिनिधियों को लगता है की धरातल पर काम नहीं हुआ, तो आप इस काम के लिए विरोध करे।
*बोर्ड बैठक में बिजली गुल,* *जनप्रतिनिधियों ने ली चुटकी—*
बोर्ड बैठक के दौरान अचानक दो बार बिजली गुल हो गई. जिससे साधारण सभा की बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि आज प्रशासनिक अधिकारी, सांसद, विधायक और बिजली विभाग के अधिकारी यहां बैठे हैं उनके सामने ही बिजली कटौती के ये हालात हैं, तो ग्रामीण क्षेत्र में क्या हालात होंगे। बोर्ड बैठक में मांडल विधानसभा क्षेत्र से उदयलाल भड़ाना सहित जिले के अन्य विधायकों ने अतिक्रमण के मामले को लेकर सदन में अपना पक्ष रखा।इस दौरान बैठक में मौजूद जिला कलेक्टर नमित मेहता ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाना आपका काम है, लेकिन इस पर कार्रवाई करें।साथ ही जो विकास अधिकारी कार्य में लापरवाही बरतता है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विधायक उदयलाल भढ़ाना ने सदन में कहा कि मांडल विधानसभा क्षेत्र में अतिक्रमण सहित कई मुद्दे को लेकर हम बार-बार अधिकारियों को अवगत करवाते हैं. लेकिन इन पर अधिकारी बिल्कुल कार्रवाई नहीं करते हैं. जिस पर विधायक भढ़ाना ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि अधिकारी नेता को सहयोग नहीं करेगा, तो नेता क्या करेगा। वही करेड़ा प्रधान राजेंद्र सरगरा ने कहा कि 3 साल में मेरी तो बात ही नहीं सुनी गई।बैठक में जिला प्रमुख बरजी भाई भील, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, जिला कलेक्टर नमित मेहता, मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा, आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला, सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया, मांडल विधायक उदय लाल भडाणा, भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी सहित जिले के प्रधान, जिला परिषद सदस्य सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Leave a Reply