Advertisement

वाराणसी । वाराणसी के जिला जेल में लगी योग की पाठशाला, संवासिनियों ने किया योगाभ्यास, जाना महत्व निरोगी काया और योग का

अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी । वाराणसी के जिला जेल में लगी योग की पाठशाला, संवासिनियों ने किया योगाभ्यास, जाना महत्व निरोगी काया और योग का

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के महिला अध्ययन केंद्र एवं महिला यौन उत्पीड़न प्रतिषेध समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जिला जेल में योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जेल में निरूद्ध संवासियों को योग का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें योग के फायदे बताए गए।
काशी विद्यापीठ की कुलानुशासक एवं महिला यौन उत्पीड़न प्रतिषेध समिति की अध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह ने जेल की महिलाओं को बताया कि योग शारीरिक परेशानियों के साथ-साथ मानसिक विकारों को भी दूर करता है। इसीलिए योग का निरंतर अभ्यास अत्यंत आवश्यक है। महिला अध्ययन केंद्र, काशी विद्यापीठ की अध्यक्ष प्रो. वंदना सिन्हा ने कहा कि योग मानसिक विकारों को दूर करता है और सकारात्मकता लाता है। महिला यौन उत्पीड़न प्रतिषेध की सदस्य डॉ. नीरज धनकड़ ने जेल संवासिनियों को समाज का अभिन्न अंग बताया। उन्हें सही राह पर लाने के लिए योगाभ्यास को आवश्यक बताया। डॉ. चन्द्रमणि ने महिलाओं को विभिन्न योगासन कराए और उनके बारे में बताया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक उमेश सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!