Advertisement

वाराणसी। आईटीआई करौंधी में युवाओं के लिए नौकरी का अच्छा मौका, आईटीआई करौंदी में इस दिन होगा रोजगार मेला कौन कर सकता है आवेदन

अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी। आईटीआई करौंधी में युवाओं के लिए नौकरी का अच्छा मौका, आईटीआई करौंदी में इस दिन होगा रोजगार मेला कौन कर सकता है आवेदन

वाराणसी। सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में आईटीआई करौंदी में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की 8 नामी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। वहीं युवाओं का नौकरी के लिए चयन करेंगी। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग निर्देशानुसार जनपद वाराणसी में मिशन रोजगार के अन्तर्गत कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौदी परिसर में 21 जून को आयोजित किया गया है। जिसमे हीरो मोटो कॉरपोरेशन लिमिटेड, योकोहामा ऑफ हाईवे टायर्स, यजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जेबीएम ऑटो लिमिटेड, महिंद्रा स्वराज, टेनेको आटोमोटिव इंडिया, मेटलमान माइक्रो टर्नर, बॉस लिमिटेड सहित कुल आठ कंपनियों द्वारा 10वी, 12वी, स्नातक, डिप्लोमा एवं आईटीआई उत्तीर्ण/प्रशिक्षणरत सभी पुरुष/महिला अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। प्रधानाचार्य आईटीआई अरुण कुमार यादव ने बताया कि पूर्व वर्षों में उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थी जिनकी आयु 18 से 28 वर्ष के बीच है। वे अपना हाईस्कूल, आईटीआई के प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभाग कर सकते है। समस्त अभ्यर्थी अपना बायोडाटा एवं समस्त मूल प्रमाण पत्र सहित 2 पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड साथ लेकर आएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!