अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्युज वाराणसी
वाराणसी। काशी में योग दिवस पर विषेश पाठशाला, 21 तक चलेगा प्रशिक्षण, योग दिवस पर होगा वृहद आयोजन

वाराणसी। आदियोगी की काशी में सात दिनों तक योग की पाठशाला लगेगी। इसकी शुरूआत शनिवार को नमो घाट पर हुई। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल व जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने नमो घाट पर दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में लोगों ने योग किया। 21 जून को दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू हो गई है। सात दिनों तक काशीवासियों को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें योगाभ्यास की बारीकियां सिखाई जाएंगी। वहीं योग के फायदे बताए जाएंगे। काशी के विभिन्न घाटों, मठ, मंदिरों, पार्कों में योग की पाठशाला लगेगी। वहीं 21 जून को आदियोगी के दरबार श्री काशी विश्वनाथ धाम में इसका समापन होगा। हजारों लोग कारिडोर में योगाभ्यास करेंगे। इस दौरान विधायक नीलकंठ तिवारी समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।














Leave a Reply