• वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिपाठी होंगे चयन समिति के कोऑर्डिनेटर
बहराइच। विश्व योग दिवस पर योग को प्रोत्साहित करने का कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को शाश्वत फाउंडेशन, अहमदाबाद द्वारा सम्मानित किया जाएगा। नामों के चयन के लिए बनाई गई समिति के कोऑर्डिनेटर के रूप में संस्था की ट्रस्टी वीणा परीख ने जिले के वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिपाठी को नामित किया है। कार्यक्रम संयोजक डॉ.सत्यभूषण सिंह ने बताया कि 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर योग के क्षेत्र में प्रोत्साहन और प्रेरणा देने वाले लोगों और संस्थाओं का चयन किया जाएगा। चयनित लोगों और संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए चयन समिति के कोऑर्डिनेटर के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिपाठी को नामित किया गया है। उनकी योग्यता और अनुभव का लाभ उठाकर संस्था चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाएगी।
बहराइच : वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिपाठी होंगे चयन समिति के कोऑर्डिनेटर ।
















Leave a Reply