Advertisement

वाराणसी में 46 डिग्री को पार कर गया तापमान, हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट, जानिये कब होगी बारिश फिलहाल गर्मी के कारण 17 जून तक रेड अलर्ट 

अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्युज वाराणसी
वाराणसी में 46 डिग्री को पार कर गया तापमान, हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट, जानिये कब होगी बारिश फिलहाल गर्मी के कारण 17 जून तक रेड अलर्ट 

वाराणसी। जून में गर्मी का कहर जारी है। वाराणसी में तापमान एक बार फिर 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। वाराणसी शहर का तापमान 46.2 और बीएचयू का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए वाराणसी समेत यूपी के 72 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। 17 जून के बाद मौसम में परिवर्तन के आसार हैं। उसके बाद कहीं-कहीं बल्की बारिश हो सकती है। उससे गर्मी से राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग की मानें तो यूपी में गर्मी का कहर अभी अगले चार-पांच दिनों तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 5 दिनों यानी 17 जून तक हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पारा 48 डिग्री के पार जाएगा। हीट इंडेक्स यानी कि महसूस होने वाली गर्मी 50 डिग्री के आसपास दर्ज की जा सकती है इसके अलावा सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गर्म हवा चलेंगी। गुरुवार को वाराणसी, कानपुर समेत 72 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। बुधवार को प्रयागराज सबसे गर्म रहा। यहां का पारा 47.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। BHU के मौसम वैज्ञनिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा- 17 जून तक रात में भी गर्म हवाएं चलेंगी। 17 जून के बाद प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मानसून पिछले 10 दिनों पश्चिम बंगाल में अटका हुआ है। ऐसे में मानसून लेटे होने की उम्मीद है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!