• बारात नहीं आने से आहत दुल्हन ने मंडप पर खाया जहर, सरकारी नौकरी लगते ही रख दी दहेज की डिमांड।
कानपुर देहात में शादी वाले घर की खुशियां गम में तब्दील हो गई जब शादी करने आ रहे दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। इनकार की वजह अतिरिक्त दहेज की मांग और मोटरसाइकिल थी जो पूरी न होने के चलते दूल्हे और उसके परिजन द्वारा मन कर दिया गया। दुल्हन को जैसे ही यह पता लगा कि बारात नहीं आ रही है तो उसने मंडप में ही जहर खा ली जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
थाना सिकंदरा क्षेत्र के जमुआ गांव के भारत सिंह ने अपनी पुत्री खुशबू वर्ष की शादी इटावा जनपद के थाना बकेवर गांव के सुनवषा गांव के रहने वाले लल्लन बाबू दोहरे के पुत्र अंकुश राज के साथ तय की थी। बीती 29 तारीख को भारत सिंह ने शादी की रस्म से पहले बरीक्षा की रस्म पूरी कर दी थी। बस कल 10 तारीख को भारत सिंह के यहां बारात आनी थी। तभी भारत सिंह को पता चला कि लल्लन सिंह अपने बेटे अंकुश राज की बारात लेकर भारत सिंह के घर नहीं आ रहे हैं।
जब बारात ने न आने का कारण पूछा तो दूल्हा अंकुश के द्वारा बताया गया कि उसकी सरकारी नौकरी लग गई है। उसे दहेज अधिक चाहिए शादी के समय जो तय हुआ था वह दहेज कम है। उसे दहेज में अलमारी, फ्रीज, कलर टीवी और अपाचे मोटरसाइकिल सहित कैश भी चाहिए। तभी वह बारात लेकर खुशबू से शादी करने उसके घर आएगा।खुशबू को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।बारात ना आने की सूचना पता चलते ही खुशबू की अचानक मंडप में ही जहर खा ली जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। खुशबू को उल्टियां होने लगी व अचेत होकर नीचे गिर गई।
Leave a Reply