संतोष कुमार पाण्डेय सत्यार्थ न्यूज़ अयोध्या 12/06/2024 अयोध्या ,सूखी पड़ी नहरे के वजह से धान की नर्सरी पिछड़ी पानी के अभाव के कारण पशु पक्षियों के मरने की संभावना बढीं
मिल्कीपुर: अयोध्या तहसील क्षेत्र से गुजरने वाली डबल नहर इस तरह सूखी पड़ी हैं! जिससे किसान अपने धान की नर्सरी नहीं डाल पा रहे हैं! सिंचाई विभाग की माने तो नहरे में पानी छोड़ने का रोस्टर प्रणाली लागू है! रोस्टर के अनुसार निश्चित समय तक पानी की आपूर्ति की जाएगी मिल्कीपुर अमानीगंज के मध्य से निकली सुल्तानपुर फैजाबाद यूनाइटेड ब्रांच डबल नहर के किनारे के किसानों की मुख्य फसल धान है! किसानों को धान की खेती करने मैं समस्या आ रही है! गर्मी ज्यादा होने की वजह से आसपास के गांव के तालाब और कुएं सूख गए हैं जिसकी वजह से छुट्टा पशुओं के पीने के लिए पानी की गंभीर समस्या बनी हुई अमानीगंज नरसड़ा पांडे का पूर्व कटरा नदौली सिधौना पूरब गांव तेन्धा गोकुला गोयडी शुकुल का पुरवा रायपुर सहित हजारों गांवो के किसानों की पूरी तैयारी के बावजूद भी पानी के अभाव मे धान की नर्सरी नहीं डाल पा रहे! पानी न होने के कारण पशु पक्षियों की व्याकुलता बढ़ती जा रही है यदि इसी प्रकार गर्मी रही तो पानी के अभाव के कारण पशु पक्षियों के मरने की संभावना है!
Leave a Reply