बलिया ,की कासमी फातमा ने लहराया नीट की परीक्षा में परचम, करना चाहती है समाज की सेवा
😊 Please Share This News 😊
Rajat Bisht
Spread the love
अंकित तिवारी बलिया
बलिया की कासमी फातमा ने लहराया नीट की परीक्षा में परचम, करना चाहती है समाज की सेवा
बलिया की कासमी फातमा ने नीट 2024 की परीक्षा में 655/720 अंक अर्जित कर सफलता का परचम लहराया है। कासमी फातिमा एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना चाहती है। कासमी फातमा का नीट के लिए यह दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में कासमी फातमा ने 603/720 अंक हासिल की थी।
उस समय वह केजीएमयू में डेंटल कोर्स के लिए योग्य थी। लेकिन कासमी को यह मंजूर नहीं था। वह अपने पिता से एक साल की और मोहलत मांगी। फिर कठिन परिश्रम प्रारम्भ किया। अपने लगन तथा कठिन मेहनत की बदौलत कासमी ने स्वयं को एमबीबीएस कोर्स के योग्य बनाया। कामयाबी हासिल करके ही दम लिया।
कासमी फातमा अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अपने तीन बड़े भाईयों के विशेष योगदान तथा आशीर्वाद को देती है। वह अपने परिवार की पहली डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है। कासमी फातमा ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करके उस दिशा में किया गया। प्रयास निश्चित ही सफलता दिलाता है। सफलता के लिए जरूरत होती है ईमानदारी से कठिन परिश्रम करने की।