Advertisement

महराजगंज : सातवी बार सांसद चुने गए पंकज चौधरी।

www.satyarath.com

• सातवीं बार सांसद चुने गए पंकज चौधरी

satyarath.com

महराजगंज लोकसभा चुनाव में कांटे की कड़ी टक्कर रही।भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने विरोधियों को जबरजस्त टक्कर देते हुए सांसद बनने में कामयाब रहे।

satyarath.com

satyarath.com

प्रत्येक राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी का टक्कर इंडी गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी से होती रही।टक्कर भले ही कुछ कम मतों की रही,लेकिन हर राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी ने पीछा किया,और अंतिम राउंड की मतगणना तक भाजपा प्रत्याशी ने अपनी बढ़त बनाए रखा।

satyarath.com

अंतिम राउंड की मतगणना में महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी – पंकज चौधरी को कुल 591310 मत मिले,जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी एवं फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी को 555859 मत प्राप्त कर जनता के फैसले को स्वीकार करना पड़ा।वहीं बसपा प्रत्याशी मोहम्मद मौसमे आलम को मात्र 32955 मत प्राप्त हुए।अंतिम दौर की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने 35451 मत प्राप्त कर अपनी जीत दर्ज की।

satyarath.comचुनाव परिणाम आने के बाद पंकज चौधरी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए महराजगंज की जनता,सहयोगी कार्यकर्ता को अपनी शुभकामनाएं दिया एवं जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन को चुनाव शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए हार्दिक बधाई दिया।

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

Mon.9670089541.

महराजगंज 04/Jun/024

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!