Advertisement

कानपुर देहात,जानलेवा हुए सूर्य भगवान इस साल पड़ रही भीषण गर्मी जिससे जा रही है लोगों की जान – मोनू यादव

न्यूज रिपोर्टर विमल गुप्ता
03/06/2024

जनपद कानपुर देहात
पुखरायां

कानपुर देहात,जानलेवा हुए सूर्य भगवान इस साल पड़ रही भीषण गर्मी जिससे जा रही है लोगों की जान – मोनू यादव

satyarath.com कानपुर देहात । जानलेवा हुए सूर्य भगवान धरतीलोक पर कर रखी है टेड़ी नजर। आसमान से आग बरस रही है जिससे दोपहर में थोड़ी सी लापरवाही से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।पूरे उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर चरम पर है। लोगों ने बताया की इतनी भीषण गर्मी शायद कभी नहीं हुई जितनी अभी हो रही है। कानपुर से पुखरायां आ रहे मोनू यादव ने बताया कि उनके जीवन में इतनी भीषण गर्मी कभी नहीं पड़ी है आज लोगों की जान तक जा रही हैं। वहीं लालपुर पातेपुर के समाजसेवी प्रमोद यादव ने बीते कल अपने घर के सामने शरबत पिलाकर यात्रियों को गर्मी से राहत पहुंचाई। चिलचिलाती धूप के चलते लोग बहुत ही जरूरी काम होने पर ही घर से निकले ताकि सूरज की गर्मी की तपिश से लू से हम सभी सुरक्षित रह सकें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!