Advertisement

वाराणसी।  कमर कस के रहिए तैयार होगी महंगाई की मार चुनाव समाप्त होते ही बढ़ेगी आज रात से टोल टैक्स, शुल्क में 5 से 25 रुपये की वृद्धि

अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्युज वाराणसी
वाराणसी।  कमर कस के रहिए तैयार होगी महंगाई की मार चुनाव समाप्त होते ही बढ़ेगी आज रात से टोल टैक्स, शुल्क में 5 से 25 रुपये की वृद्धि

वाराणसी। चुनाव समाप्त होते ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल टैक्स बढ़ा दिया गया है। शुल्क में 5 से 25 रुपये की वृद्धि की गई है। नई दरें रविवार की रात 12 बजे से प्रभावी हो जाएंगी। उसके बाद वाहन चालकों से नई दरों के अनुसार ही टोल टैक्स देना होगा। वाराणसी में डांफी व कैथी टोल प्लाजा हैं। एनएचएआई ने टोल टैक्स में 5 से 25 रुपये की वृद्धि की है। नई लिस्ट में हल्के वाहनों पर 5 रुपये तक शुल्क बढ़ाया गया है। उसी प्रकार व्यावसायिक और भारी वाहनों पर 5 से 25 रुपये तक की वृद्धि की गई है। एनएचएआई के अनुसार रविवार की रात 12 बजे से नई दरें प्रभावी हो जाएंगी। वाराणसी के दोनों टोल प्लाजा पर इसके अनुसार ही वाहन चालकों से वसूली की जाएगी। ओवरलोड वाहनों से वसूलेंगे 10 गुना शुल्क टोल टैक्स से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों से 10 गुना अधिक शुल्क लिया जाएगा। टोल टैक्स में वृद्धि से लगभग 25 हजार वाहन चालक व स्वामी प्रभावित होंगे। 15-20 दिन पहले भी टोल टैक्स में वृद्धि की बात सामने आई थी, लेकिन टोल प्लाजा कर्मियों ने इसका खंडन किया था। चुनाव बीतने के तत्काल बाद राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से शुल्क वृद्धि की गई है।
जानिये कितनी बढ़ी दरें
एनएचएआई ने चार पहिया वाहन का शुल्क 80 रुपये रखा है। पहले भी इतना ही देना पड़ता था। मालवाहकों को अब 125 की बजाय 130 रुपये टोल टैक्स देना होगा। इसी प्रकार छह पहिया वाहनों को 265 की बजाय 275 रुपये, बड़ी गाड़ी का 415 के स्थान पर 430 रुपये देना होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!