Advertisement

वाराणसी नागर निगम अब किरायेदारों को भी देना होगा यूजर चार्ज, नगर निगम बना रहा प्लान

अंकुर कुमार पाण्डेय

रिपोर्ट सत्यार्थ न्युज वाराणसी

वाराणसी नागर निगम अब किरायेदारों को भी देना होगा यूजर चार्ज, नगर निगम बना रहा प्लान

वाराणसी। मकान मालिकों के साथ ही किरायेदारों को भी अब यूजर चार्ज देना होगा। इसको लेकर नगर निगम प्लान बना रहा है। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। इसमें किरायेदारों की डिटेल इकट्ठा की जा रही है, ताकि उनसे भी यूजर चार्ज वसूला जा सके। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए सर्वे चल रहा है। इस दौरान पता चला कि कई किराएदार यूजर चार्ज नहीं देते हैं। नवविस्तारित इलाकों को भी शामिल करने की तैयारी है। शहर में 2.20 लाख भवन स्वामी हैं। इनमें से 75 हजार से अधिक भवनों के मालिक अपने मकान का एक से दस कमरे तक किराए पर चला रहे हैं। किरायेदारों से भी यूजर चार्ज वसूला जाएगा। एक व्यक्ति से 50 रुपये प्रति माह यूजर चार्ज लिया जाता है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि यूजर चार्ज से होने वाली वसूली से साफ-सफाई के लिए बेहतर उपाय किए जाते हैं। इससे नगर निगम की आय में भी बढ़ोतरी होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!