न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
सूरज की तपिश जला रही है। जीव जंतु ही नहीं, बल्कि आदमी भी परेशान हो रहा है, ऐसे में जल सेवा कर आप
भी पुण्य कमा सकते हैं। जल सेवा को सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। इस कार्य में भागीदारी निभाते हुए श्री गौ सेवा समिति बिग्गा -बास द्वारा राहगीरों के लिए शीतल व शुद्ध निशुल्क जल सेवा प्याऊ की व्यवस्था आज उपजिला -चिकित्सालय में की गई प्याऊ उद्घाटन चिकित्सा प्रभारी डॉ. एस के बिहाणी की उपस्थिति में डॉ एस एस नांगल ने किया सर्वप्रथम गणेश मंदिर पुजारी नितेश पालीवाल ने गणेश पूजन कर डॉ एस के बिहाणी व डॉ एस एस नांगल तथा मौजूद चिकित्साकर्मी स्टाफ व गणमान्य नागरिक को तिलक लगाकर पूजन व स्वागत किया डॉ एस एस नांगल ने फीता काटकर गौ सेवा समिति द्वारा संचालित प्याऊ का उद्घाटन किया सभी ने सेवा समिति का स्वागत किया तथा कहा कि गर्मी के मौसम में जल सेवा सबसे बड़ी सेवा है। राहगीरों को शीतल व शुद्ध जल पिलाकर हम उन्हें डायरिया व डीहाइट्रेशन जैसी समस्या से बचा सकते हैं। इस दौरान गणमान्य नागरिक श्री धर्मचंद बिहाणी श्री भगवान चांडक सोहनलाल बिहाणी शिव बिहाणी संजय करनानी राजू बाहेती कमल पेड़ीवाल राजू बल्देवा ललित बिहाणी राधेश्याम बाहेती दिनेश करनानी श्याम बाहेती मदन बल्देवा राजकुमार बिहाणी किशन बल्देवा प्रकाश खटीक हरि सिखवाल छगनलाल नाई पूनम लखोटिया हनुमान झाबक किशोर मारू रमाकान्त झंवर सहित चिकित्सा कर्मी व स्टाफ मौजूद रहे
1.
तिलक लगाकर पूजन व स्वागत किया
2.
डॉ एस एस नांगल ने फीता काटकर किया प्याऊ का उद्घाटन
3.
चिकित्सा प्रभारी व उपस्थित सभी गणमान्य जनो ने जताया आभार –


















Leave a Reply