न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
आपणों गाँव श्रीडूँगरगढ़ SDGH सेवा समिति ® को सोमवार सुबह भानीनाथ सिद्ध जी 7688875158 से सूचना मिली के तोलियासर रोही के पिंपल जोहड़ के दलदल में एक नीलगाय लहूलुहान व चिंताजनक स्थिति में है इस पर तोलियासर के लोगों के नंबर उनको दिए गए लेकिन वहां से मदद ना हो पाई इस पर वही अन्य युवाओं को भानीनाथ जी ने वाहन से बुलाया व रस्सी को कमर पर बांध कर एक युवा को दलदल में उतारा गया व जैसे तैसे नीलगाय को जोहड़ से बाहर निकाला गया व अपने ही वाहन से सभी युवा श्रीडूंगरगढ़ पशु चिकित्सालय लाये जहां पूर्व सूचना पर डॉ. सतीश जी ने प्राथमिक उपचार किया तत्पश्चात श्रीडूंगरगढ़ वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर में इसको सुरक्षित शिफ्ट किया गया। इस जोखिम भरे सेवा कार्य में जेठाराम जी जाखड़, राजकमल जी, राजू जी, सीताराम जी,सोनू जी सिद्ध व भानीनाथ जी ने मदद कर इस अबोल जीव को बचाया है सभी का समिति आभार व अभिनन्दन प्रकट करती है।

बीकानेर-कुत्तों के शिकार से घायल नीलगाय गिरी जोहड़ में युवाओं ने जान पर खेलकर बचाया”


















Leave a Reply