Advertisement

वाराणसी से एक घंटे में पर्यटक पहुंच जाएंगे खजुराहो, शुरू होगी उड़ान मिलेगी पर्यटकों को ये सुविधाएं

अंकुर कुमार पाण्डेय

रिपोर्ट सत्यार्थ न्युज वाराणसी

वाराणसी से एक घंटे में पर्यटक पहुंच जाएंगे खजुराहो, शुरू होगी उड़ान मिलेगी पर्यटकों को ये सुविधाएं

वाराणसी। पर्यटक एक घंटे में खजुराहो (Khajuraho) पहुंच जाएंगे। वाराणसी (Varanasi) से खजुराहो के लिए विमान सेवा शुरू होगी। इंडिगो एयरलाइंस (Indigo airlines) ने फ्लाइट का विंटर शेड्यूल जारी किया है। खजुराहो के लिए इंडिगो की प्लाइट 27 अक्टूबर को उड़ान भरेगी। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार इंडिगो ने वाराणसी-खजुराहो के बीच सीधी विमान सेवा का विंटर शेड्यूल जारी किया है। विमान संख्या 6ई 2361 बाबतपुर से दोपहर 12.55 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट (Lal bahadur shastri international airport) से उड़ान भरेगा और दोपहर में दो बजे खजुराहो एयरपोर्ट (Khajuraho airport) पहुंचेगा। यही विमान खजुराहो से दोपहर 2.30 बजे उड़ान भरकर अपराह्न 3.25 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। टूर आपरेटरों ने बताया कि गर्मी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। वाराणसी और खजुराहो के बीच विदेशी सैलानियों (tourist) का आवागमन होता है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!