Advertisement

वाराणसी लोकसभा चुनाव2014 में 42 में 40 प्रत्याशियों की हुई थी जमानत जब्त, 20 निर्दल ने भी मोदी को टक्कर देने को किया था नामांकन

अंकुर कुमार पाण्डेय

रिपोर्ट सत्यार्थ न्युज वाराणसी 

वाराणसी लोकसभा चुनाव2014 में 42 में 40 प्रत्याशियों की हुई थी जमानत जब्त, 20 निर्दल ने भी मोदी को टक्कर देने को किया था नामांकन

वाराणसी। 2014 में पूर्वांचल की हॉट सीट कहे जाने वाले वाराणसी ने भारतीय जनता पार्टी की नैया पार लगाई। यही वह इलेक्शन था, जिसमें कांग्रेस को करारी हार मिली और नरेंद्र मोदी ने इस सीट से नामांकन कर भाजपा का झंडा बुलंद करते हुए प्रधानमंत्री पद पर काबिज हुए। आइए जानते हैं वर्ष 2014 में वाराणसी लोकसभा सीट का नामांकन से नतीजों का हाल…
इस वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके नरेंद्र मोदी ने जब वाराणसी लोकसभा से नामांकन किया, तो यहां देश के विभिन्न प्रांतों से लोगों ने यहां आकर नामांकन किया। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल साबित हुए। उस चुनाव में दौरान उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों के लिए कुल मिलाकर 58.44 फीसदी मतदान हुआ था सूबे के 13 करोड़ 88 लाख से अधिक वोटरों में से आठ करोड़ 11 लाख से कुछ ही अधिक मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, वाराणसी लोकसभा सीट पर 58.35 प्रतिशत पोलिंग दर्ज हुई थी। यहां 17.66 लाख से अधिक मतदाताओं में से करीब दस लाख 31 हजार लोगों में पोलिंग में भागीदारी की थी। वाराणसी लोकसभा सीट के लिए 42 उम्मीदवार मैदान में थे।दस साल से देशभर के लिए सबसे हॉट सीट में शुमार वाराणसी लोकसभा सीट आगामी लोकसभा इलेक्शन के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार उम्मीदवार बनाये जाने के चलते हॉट सीट ही रहेगा। 2014 के आम चुनाव में जब मोदी पहली बार इस सीट से प्रत्याशी बनाए गये तो उन्हें टक्कर देने के लिए 78 लोगों ने नामांकन-पत्र दाखिल किया था। पर्चों की जांच के बाद उनमें से 42 ही मैदान में रह गये। उनमें निर्दल प्रत्याशियों की संख्या 20 थी। सभी उम्मीदवारों में एक महिला और एक किन्नर प्रत्याशी भी रहे।22 राजेंद्र प्रसाद ‘गरीब दास’ (निर्दल) : 1367
23. प्रकाश प्रसाद (निर्दल) : 1361
24. नरेंद्र बहादुर सिंह (निर्दल) : 1306
25. हेमंत कुमार यादव (इंडियन नेशनल लीग) : 1202
26. बच्चन प्रसाद यादव (निर्दल) : 1192
27. बच्चेलाल (लोकप्रिय समाज पार्टी) : 1172
28. घनश्याम (निर्दल) : 1151
29. ऊं गुरुचरण दास उर्फ विमल कुमार सिंह (सनातन संस्कृति रक्षा दल) : 1144
30. प्रभात कुमार (निर्दल) : 1089
31. मनोज कुमार चौबे (निर्दल) : 1074
32. रवींद्र कुमार (निर्दल) : 1012
33. लल्लन (मानवाधिकार जनशक्ति पार्टी) : 997
34. अहमद सोहैल सिद्दीकी (निर्दल) : 937
35. उस्मान (राष्ट्रीय अपना दल) : 878
36. हरि लाल (राष्ट्रीय इंसाफ पार्टी) : 838
37. राजीव कुमार मिश्र (निर्दल) : 677
38. सत्यप्रकाश श्रीवास्तव (निर्दल) : 599
39. महेंद्र मिश्र (निर्दल) : 573
40. सतीश शंकर जायसवाल (निर्दल) : 459
41. रामप्यारे सिंह (निर्दल) : 423
42. शिव कुमार शाह (निर्दल) : 312

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!