Advertisement

वाराणसी लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की उपस्थिति में EVM का हुआ प्रथम रैडमाइजेशन, विधानसभावार मशीनें आवंटित

अंकुर कुमार पाण्डेय

रिपोर्ट सत्यार्थ न्युज वाराणसी

वाराणसी लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की उपस्थिति में EVM का हुआ प्रथम रैडमाइजेशन, विधानसभावार मशीनें आवंटित

 

वाराणसी। कमिश्नरी सभागार में बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में EVM का प्रथम रैडमाइजेशन हुआ। जिसमें विधानसभावार ईवीएम मशीनें आवंटित की गईं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में ईवीएम का आठों विधानसभा हेतु प्रथम रैंडमाइजेंशन किया गया इस अवसर पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एफएलसी के पश्चात् ईवीएम मैनेजमेंट साफ्टवेयर के माध्यम से रैडमाइज़ेशन किया गया।उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे बीएलए की नियुक्तियां कर लें।इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी, एडीएम सिटी, एडीएम वित्त/राजस्व सहित सभी एआरओ व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!