Advertisement

वाराणसी अधिवक्ता अपहरण केस खुद ही रची थी अपने अपहरण की झूठी साजिश, सीएम योगी ने भी प्रकरण की जांच के दिए थे आदेश

अंकुर कुमार पाण्डेय 

रिपोर्ट सत्यार्थ न्युज वाराणसी 

वाराणसी अधिवक्ता अपहरण केस खुद ही रची थी अपने अपहरण की झूठी साजिश, सीएम योगी ने भी प्रकरण की जांच के दिए थे आदेश

वाराणसी। मंडुआडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर के रहने वाले लापता अधिवक्ता सुरेंद्र पटेल मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस घटना के मद्देनजर पुलिस व प्रशासनिक महकमे में काफी हड़कंप मचा गया था। बीते दिनों अधिवक्ता के गायब होने को लेकर सेंट्रल बार के अधिवक्ताओं ने सीएम योगी को भी अवगत कराया था। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए सर्विलांस व एसओजी टीम के जरिए अधिवक्ता का पता लगा लिया। डीसीपी वरुणा जोन श्याम नारायण सिंह ने इसका खुलासा किया। डीसीपी ने खुलासा करते हुए बताया कि 27 मार्च को अधिवक्ता क्षेत्र से लापता हो गए थे। जिसके बाद पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने अधिवक्ता की खोजबीन की। पुलिस ने अधिवक्ता को प्रयागराज स्टेशन के पास से सोमवार देर रात बरामद किया है। अधिवक्ता ने अपने अपहरण की साजिश खुद रची थी। पुलिस गिरफ्तार अधिवक्ता के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है।

OLX से नया मोबाइल ख़रीदा फिर दिया वारदात को अंजाम डीसीपी ने बताया कि अधिवक्ता सुरेन्द्र पटेल ने साजिश के तहत OLX से पुराना मोबाईल खरीदा और उसी दिन उसमें नया सिम लगाया लेकिन किसी से बातचीत नहीं किया। उसने 27 मार्च को अपना नया व पुराना दोनों सिम बंद कर दिया और 28 मार्च को बिजनौर में जाकर नया सिम ऑन किया। इसके बाद 4 अप्रैल को हरियाणा, पंजाब व गुजराज होते हुए मुम्बई गया। 14 अप्रैल तक वह मुंबई में ही रहा, इसके बाद उसी दिन मध्य प्रदेश आया। मध्य प्रदेश में नया मोबाईल बन्द कर पुराना मोबाईल ऑन किया। उसके बरामदगी हेतु महाराष्ट्र व ग्वालियर के लिए पहले से ही टीमें रवाना किया गया था । तीसरी टीम द्वारा (सर्विलांस, एसओजी व थाना मण्डुवाडीह) तकनीकी निगरानी से जनपद प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!