Advertisement

सोनभद्र -नाली निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार , घटिया सामग्री का धड़ल्ले से उपयोग

नाली निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार , घटिया सामग्री का धड़ल्ले से उपयोग

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

ओबरा। नगर पंचायत ओबरा के चूड़ी गली वार्ड न. 11 में हो रहे नाली निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार सामने आया है । नगर के वार्ड नंबर 11 में बनवाए जा रहे नाली निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार का खेल हो रहा है। वहीं निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। ठेकेदार खुलेआम मनमर्जी कर रहे हैं।

लेकिन अधिकारी दफ्तरों से बाहर निकलने के लिए तैयार नहीं है। नगर पंचायत के विकास कार्यों की निगरानी के लिए सुपरवाइजर को साइड पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखना है। जहां पर कोई भी सुपर वाइजर नहीं जाता। विकास कार्यों में ठेकेदार की मनमानी चल रही है जिसकी वजह से निर्माण कार्य में जमकर धांधली हो रही है । घटिया गिट्टी इस्तेमाल में लाई जा रही है। जिस पर संबंधित अधिकारी को संज्ञान लेना चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!