Advertisement

सोनभद्र – 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मा0 प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी सोनभद्र, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया योगाभ्यास

 

 

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मा0 प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी सोनभद्र, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया योगाभ्यास

 

पुलिस बल द्वारा पुलिस लाइन चुर्क में तथा जनपदीय पुलिस के समस्त थाना/चौकी/पुलिस कार्यालयों में पुलिसकर्मियों द्वारा अपने-अपने कार्यस्थलों पर किया गया योगाभ्यासः-

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

आज दिनांक 21.06.2025 को ग्यारहवां अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर #‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग‘‘ थीम पर जिले के मा0 प्रभारी मंत्री श्री रविंन्द्र जायसवाल जी के साथ जिलाधिकारी सोनभद्र श्री बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अधिकारीगण व ग्रामीणजन द्वारा अबाड़ी स्थित पिकनिक स्पॉट नदी किनारे योगाभ्यास कर पौध रोपण किया गया। योग एक प्राचीन भारतीय परंपरा है, जो शरीर, मन, और आत्मा को संतुलित करने का माध्यम है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बल्कि मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन, और आत्म-जागरूकता को भी प्रोत्साहित करता है। योग के नियमित अभ्यास से मांसपेशियों और जोड़ों के रोगों में राहत, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि, और समग्र कल्याण प्राप्त होता है।

इसी क्रम में पुलिस बल द्वारा पुलिस लाइन चुर्क में तथा जनपदीय पुलिस के समस्त थाना/चौकी/पुलिस कार्यालयों में पुलिसकर्मियों द्वारा अपने-अपने कार्यस्थलों पर योगाभ्यास किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!