Advertisement

सोनभद्र -*पोस्टमॉर्टम हाउस में गंदगी का अंबार एवं बुनियादी सुविधाओं का अभाव – अनिल कुमार यादव, पूर्व अध्यक्ष – जिला पंचायत सोनभद्र।*

*पोस्टमॉर्टम हाउस में गंदगी का अंबार एवं बुनियादी सुविधाओं का अभाव – अनिल कुमार यादव, पूर्व अध्यक्ष – जिला पंचायत सोनभद्र।*

 

सोनभद्र/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

जिला अस्पताल, सोनभद्र परिसर में स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस में व्याप्त गंदगी एवं अन्य सुविधाओं के अभाव का आरोप लगाते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने मा0 मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की है। कुछ दिन पूर्व एक दुर्घटना के दौरान हुई मृत्यु के पोस्टमार्टम के सिलसिले में उन्होंने पोस्टमार्टम हॉउस का दौरा किया, जहां उन्होंने चारों ओर फैली गंदगी एवं बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर घोर नाराजगी जताई। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि सोनभद्र की भौगोलिक स्थिति अति वृहद है, जो कि चार राज्यों (बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश) की सीमाओं से सम्पर्क में है। चूंकि बृहद क्षेत्रफल होने के कारण यहां किसान, मज़दूर एवं गरीब परिवार के व्यक्तियों की दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए यहां भारी संख्या में पीड़ित परिजन आते हैं। चूंकि इस परिसर में गंदगी, कूड़ा – करकट एवं झाड़ियों के अंबार के कारण लोगों को कई असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त वर्षा ऋतु में इसी गंदगी के कारण ज़हरीले कीड़े-मकोड़े, मच्छर, बिच्छू एवं सांप भी निकलते रहते हैं, जिससे लोगों के लिए खतरा सदैव बना रहता है। यहाँ कभी भी झाड़ू-पोछा, साफ – सफाई एवं एन्टी बैक्टिरियल फॉगिंग नही होती है तथा बैठने के लिए भी कुर्सियों एवं स्टूल का भी कोई व्यवस्था नही किया गया है, जो कि भारी जनाक्रोश का कारण है तथा कभी भी बड़ा जन-आंदोलन बन सकता है। उन्होंने जनहित का हवाला देते हुए पोस्टमार्टम हाउस की सफाई एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए जारी बजट का बन्दर बांट करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!