रायपुर थाना परिसर में लगे वैयरलेस सेंट टावर पर गिरी आकाशीय बिजली,तीन सिपाही झुलसे,
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

रायपुर थाने के परिसर में वायरलेस के टावर पर आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया जिसमें थाने के सिपाही घायल हो गए घटना के बाद थाने पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जानकारी के अनुसार सोमवार को सायं करीब 5 बजे तेज़ गरज तड़क के साथ रायपुर थाने के परिसर मे लगे वायरलेस टावर पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गया । जिससे हड़कंप मच गया । आकाशीय बिजली के कारण कंप्यूटर सेट में करंट उतर गया । थाने के स्टाफ द्वारा सभी उपकरण को बंद किया जाने लगा जिससे तीन लोग झुलस गए । जिसमें मुख्य आरक्षी राजीव कुमार आरक्षी संदिप यादव सिपाही अखिलेश झुलस गए सभी को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाया गया, जहां इलाज किया । वहीं रायपुर थाना प्रभारी रामदरश राम ने बताया कि सभी कि स्थिति ख़तरे से बाहर है । लेकिन घटना ने एक बार फिर सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिया है ।

















Leave a Reply