महिला हेल्प डेस्क ने सुलझाए पारिवारिक विवाद उन्नाव में 27 दंपतियों के बीच समझौता, अब साथ रहने को तैयार
सत्यार्थ न्यूज वरिष्ठ पत्रकार हरिकृष्ण शुक्ल उन्नाव उत्तर प्रदेश
उन्नाव:-उन्नाव पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों की महिला हेल्प डेस्क ने 27 विवादित दंपतियों के बीच सुलह कराई है।
महिला थाना से 6 जोड़ों का विवाद सुलझाया गया। सफीपुर और कोतवाली सदर थाने से 3-3 जोड़ों के मामले निपटाए गए। सोहरामऊ, अजगैन, बांगरमऊ, औरास, गंगाघाट और फतेहपुर चौरासी थाने से 2-2 जोड़ों के विवाद सुलझे। माखी, हसनगंज और बारासगवर थाने से 1-1 जोड़े के मामले का निपटारा किया गया।

परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी शिल्पी श्रीवास्तव, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. अवसार अली और डॉ. सगीर अहमद ने काउंसलिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस टीम में परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमारी सिंह, महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह और कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक अवनिश कुमार सिंह शामिल थे।
इसके अलावा करुणा शंकर श्रीवास्तव, भास्कर यादव, नफीस समेत कई पुलिसकर्मियों और महिला कांस्टेबल शिखा यादव, पूजा चौधरी, श्वेता, नीलम, नेहा शुक्ला, लक्ष्मी सिंह सहित अन्य का सहयोग रहा। सभी जोड़ों ने बिना विवाद साथ रहने का वादा किया है।




















Leave a Reply