समाजवादी पार्टी अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का आगमन आज
सोनभद्र दुद्धी/विजय कुमार यादव
सोनभद्र समाजवादी पार्टी अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार गोंड का आगमन दिनांक 16 जून सोमवार को सुबह मां विंध्यवासिनी जी विंध्याचल में दर्शन के उपरांत मिर्जापुर पार्टी कार्यालय 9 बजे एवं सोनभद्र आगमन 11 बजे। पार्टी कार्यालय चुर्क 12 बजे तत्पश्चात अनपरा आवास की तरफ आगमन के दौरान स्वागत कार्यक्रम रेणुकूट में 3 बजे, पिपरी में 3:30 बजे अनपरा काशी मोड़ 4:30 बजे स्वागत समापन 5 बजे इसकी सूचना सपा के नगर अध्यक्ष गैबी नाथ यादव ने दी है,।
इस आशय की जानकारी पर सपा के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए तैयारियां शुरू कर दी है रवि कुमार गोंड के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।