Advertisement

एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग

एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग

महुली सोनभद्र रिपोर्ट (नितेश कुमार)सोनभद्र।

जिलाधिकारी श्री बी0 एन0 सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में आज ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किये। ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की


थीम ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य’ है। जिलाधिकारी के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की उपस्थिति में अधिकारियों, कर्मचारियों व उपस्थित नागरिकों को पतंजलि की महिला महामंत्री पूनम ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया, योगाभ्यास के दौरान नागरिकों को स्वास्थ्य जीवन हेतु योग अपनाने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर 45 मिनट तक योगाभ्यास किया गया, जिलाधिकारी ने योग की उपयोगिता और होने वाले लाभो की जानकारी से अवगत भी कराया। उन्होंने बताया की 15 जून से 21 जून तक एक सप्ताह का योग दिवस मनाया जा रहा है, जिसमें योग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाये और योग से होने वाले लाभो की जानकारी दी जाये,

उन्होंने कहा की आज हम लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में काफी संख्या में जिले के आधिकारीयों, कार्मिकों, महिलाएं, पुरुष ने सामूहिक रूप से योग किये और इस तरह के योग को प्रतिदिन अभ्यास करते रहने की अपील भी की गयी। उन्होंने कहा की 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशिष्ट स्टेडियम तियरा में भारी संख्या में लोगों को योग के लिए प्रेरित करते हुए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने योग अभ्यास के लिए आए सभी लोगों को आभार व्यक्त किया और कहा कि यह योग प्रतिदिन करने की जरुरत है, जिससे शरीर स्वस्थ व मानसिक संतुलन बेहतर बना रहें है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!