जनपद कानपुर देहात
देवीपुर चौराहा
देवीपुर चौराहे में पिछले कई दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने का कारण अधिक लोड है हो रही बिजली चोरी का संज्ञान नहीं – बरौर फीडर
जिला संवाददाता विमल गुप्ता यूपी

कानपुर देहात। आज के आधुनिक भारत में बिजली हर व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी हो गई है। कानपुर देहात के बरौर फीडर के कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रही है बिजली चोरी।पूरा खेल घरेलू उपभोक्ताओं के साथ खेला जा रहा है। जिनका मीटर लगा है उनसे हो रही बिजली चोरी का बिल बढ़ाकर भरपाई के रुप में लिया जाता है। जिससे विद्युत विभाग का नुक़सान नहीं होता है नुकसान होता है गरीब आम उपभोक्ताओं का। जिस घर में बिजली की खपत ज्यादा नहीं है उसका कनेक्शन 2 किलोवाट का कर दिया गया है। बरौर फीडर के कर्मचारी सुविधा शुल्क व चेहरा पावर देखकर काम कर रहे हैं। बिजली के बिना आम जनता का जीवन ठहर सा जायेगा। उद्योग धंधों से लेकर आम आदमी के घर तक बिजली की अहम भूमिका है। एक दिन नहीं आती तो सभी व्यवस्थाएं अस्त व्यस्त हो जाती हैं। बिजली का उपयोग घरेलू उपकरणों को चलाने के लिए किया जाता है । लेकिन जब जरूरत पर नहीं मिलती है बिजली तो रोज की जरूरतें पूरी नहीं होती। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली का बिल बहुत आ रहा है जबकि हम उपयोग में एक दो एल ई डी बल्बों के साथ समर व पंखा उपयोग में लाते हैं। हमारा कनेक्शन 2 किलोवाट का कर दिया गया है

जबकि लोड नार्मल है। बरौर फीडर देवीपुर ग्रामीण के उपभोक्ताओं को देवीपुर में हो रही बिजली चोरी की खपत का भी भुगतान करना पड़ता है। जेई बरौर फोन नहीं उठाते एक कर्मचारी से बात हुई जिसने स्पष्ट बताया कि लोड अधिक होने के कारण खम्भों में लगे बाक्स गर्म हो जाते हैं जिससे आपस में तार चपक जाते हैं और इसी वजह से वोल्टेज बढ़ या कम हो जाता है। बहुत से ऐसे बड़े एसी वाले उपभोक्ता हैं जिनके मीटर लगे हैं पर वो बिल नहीं निकालते डायरेक्टर सप्लाई चलती है । जिससे विद्युत आपूर्ति घंटों में ठप हो जाती है। पिछले कुछ दिनों से लोड अधिक है बिजली चोरी बढ़ गई है। बिजली चोरी करने वाले घंटों समर चलाते हैं पानी फैलाते हैं क्योंकि बिल तो कनेक्शनधारी भरेंगे । लोड अधिक है जिससे विद्युत आपूर्ति उपभोक्ताओं को नियमित रूप से नहीं मिल पा रही है। किन कर्मचारियों की मिलीभगत से देवीपुर चौराहे में बिजली चोरी हो रही है इस का संज्ञान हमें नहीं है। बिजली चोरी रोकना हमारा काम नहीं है। अगर दो तीन महीने बिल नहीं जमा किया तो कनेक्शन जेई साहब कटवाने का पावर रखते हैं चोरी रोकने का नहीं।













Leave a Reply