आरोग्य मेला में पीएचसी खलियारी पर 105 मरीजों को दवा वितरण
रविवार को सीएम आरोग्य मेला आयोजन
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

खलियारी ।।नगवां ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी पर रविवार को सीएम आरोग्य मेला में कुल 105मरीजों को दवा वितरण किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र
खलियारी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा अमित सिंह ने बताया कि आज मेला में कुल 105 मरीजों को दवा वितरण किया गया है, जिसमें अधिकांश मरीज बुखार, खांशी,सुगर से सम्बंधित मरीजों का इलाज किया गया है।
गर्भवती महिलाओं की जांच कर रही एएनएम सरस्वती देवी ने बताया कि हमारे यहां कुल 15 महिलाओं का वजन, बीपी,एच बी, एचआईवी का जांच कर उन्हें आईरन, चार महिलाओं का डिलेवरी भी हुआ है ,कैल्सियम, दिया गया है।
मेला में लैब टेक्नीशियन पवन कुमार ने बताया कि कुल 23 मरीजों का मलेरिया, टाइफाइड, सुगर का जांच हुआ है, जिसमें कोई भी मरीज पाजिटिव नहीं पाया गया है।
मेला में सीएचओ सुनीता यादव ,
फार्मासिस्ट अनूप कुमार मरीजों को दवा वितरण करते हुए।आरोग्य मेला में क्षेत्र के खलियारी, बिहार के भी मरीज आते हैं।बलियारी, पंडरी,रायपुर, तेंदुआ, सुअरसोत,मांची, नगवां,दरमा, करही , बिहार सीकरी,सिकरवार,अधौरा से मरीज इलाज कराने उपस्थिति रहे।















Leave a Reply