
बदायूं :भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर अंसल गोल्फ लिंक ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर में संगठन के सभी जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी गणों की मीटिंग का आयोजन 13.3.2024 को 11:00 निर्धारित किया गया था जिसमें सभी पदाधिकारी का पहुंचना अति अनिवार्य था, इसी मीटिंग में शामिल होने के लिए जनपद बदायूं के जिला अध्यक्ष परवेज आलम सहित कई पदाधिकारी गणों ने आज सुबह 6 बजे बदायूं से ग्रेटर नोएडा के लिए प्रस्थान किया लेकिन लगभग 10-12 किलोमीटर जाने के बाद प्रशासन द्वारा उन्हें आगे जाने से रोक दिया गया तथा सभी पदाधिकारी को थाने लाकर उन्हें सरकारी आदेशों से अवगत कराया गया तथा उक्त मीटिंग में शामिल न होने का अनुरोध किया गया, इस संबंध में जिला अध्यक्ष श्री परवेज आलम ने सरकारी आदेशों के पालन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करने में भी सहमति जताई, तथा उक्त कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया,जिसमें जिला उपाध्यक्ष दिनेश मौर्य, जिला प्रभारी श्रीराम, जिला महासचिव राम स्वरूप शाक्य जिला सचिव शहजाद हुसैन, जिला मीडिया प्रभारी डा, अनवर कमाल, तह, अध्यक्ष बदायूं शिव कुमार, तह, अध्यक्ष दातागंज गुरु जी, ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिह व आदि पद अधिकारी मौजूद रहे , चौ, अनिल तालान जिदांबाद, प्रदेश अध्यक्ष मनोज त्यागी जिन्दा बाद, मण्डल अध्यक्ष अबध गगंवार जिदांबाद जय जवान, जय किसान के लगाए नारे,
०० संवाददाता भारत सिंह बदायूं उत्तर प्रदेश सत्यार्थ न्यूज़ ००


















Leave a Reply