Advertisement

जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत 971 परिवारों को जल्द मिलेगी निर्बाध जलापूर्ति

गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

 

“जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत 971 परिवारों को जल्द मिलेगी निर्बाध जलापूर्ति”

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:

 


जल जीवन मिशन के अंतर्गत लंभुआ के मदनपुर पनियार व मुरली गांव के 971 परिवारों को जल्द ही निर्बाध जलापूर्ति मिलेगी। यहां ओवर हेड टैंक का निर्माण कार्य पूरा कर पानी की पाइप लाइन बिछा दी गई है। टेस्टिंग का कुछ काम शेष बचा है। जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
मदनपुर पनियार व मुरली ग्राम पंचायत में तीन साल पहले जल निगम ग्रामीण की ओर से जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। 300 किलोलीटर क्षमता की टंकी का निर्माण पूरा हो चुका है। दो नलकूप भी स्थापित कर दिए गए हैं। मदनपुर पनियार व मुरली ग्राम पंचायत में लगभग 33 किमी पाइप लाइन का विस्तार किया जाना है।
जिसमें 28 किमी की दूरी में पाइप लाइन बिछा दी गई है। 971 परिवारों को नए कनेक्शन दिए जाने हैं। 520 परिवारों का कनेक्शन कर दिया गया है। जल्द ही शेष 451 परिवारों का कनेक्शन भी जल्द करवा दिया जाएगा। टेस्टिंग का कुछ काम शेष बचा है। उसे भी जल्द पूरा किया जाएगा।
“15 दिनों में शुुरू होगी जलापूर्ति”
मदनपुर पनियार प्रोजेक्ट लगभग पूरा हो गया है। करीब 15 दिनों में ग्रामीणों को निर्बाध जलापूर्ति मिलने लगेगी। तीन शिफ्ट में जलापूर्ति की जाएगी।
– प्रीतम सिंह, सहायक अभियंता, जल निगम, ग्रामीण
– सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!