यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल छह आइएएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर किसे-कहां की मिली जिम्मेदारी? देखें लिस्ट
सत्यार्थ न्यूज़ एस, के जोशी की रिपोर्ट राज्य ब्यूरो, लखनऊ

उत्तर प्रदेश सरकार ने छह आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। अविनाश कृष्ण सिंह को सचिव प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ए दिनेश कुमार विशेष सचिव गृह बनाए गए हैं और बृजराज सिंह यादव राजस्व परिषद भेजे गए हैं। विनोद कुमार प्राविधिक शिक्षा में विशेष सचिव प्रेम प्रकाश मीणा अलीगढ़ के नगर आयुक्त और कृति राज उन्नाव के मुख्य विकास अधिकारी बनाए गए हैं।
सत्यार्थ न्यूज़ एस, के जोशी की रिपोर्ट राज्य ब्यूरो, लखनऊ
योगी सरकार ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। छह आइएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। महानिदेशक, प्राविधिक शिक्षा अविनाश कृष्ण सिंह को वर्तमान पद के साथ सचिव, प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्राविधिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात ए दिनेश कुमार को विशेष सचिव गृह बनाया गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव के पद पर तैनात बृजराज सिंह यादव को राजस्व परिषद लखनऊ में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है । इसी प्रकार अलीगढ़ में नगर आयुक्त विनोद कुमार को प्राविधिक शिक्षा में विशेष सचिव बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी उन्नाव प्रेम प्रकाश मीणा को अलीगढ़ का नगर आयुक्त बनाया गया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद कृति राज को उन्नाव का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।














Leave a Reply