Advertisement

शिवम इंटर कॉलेज महुली की वंशिका जायसवाल रही अव्वल

शिवम इंटर कॉलेज महुली की वंशिका जायसवाल रही अव्वल

महुली सोनभद्र रिपोर्ट (नितेश कुमार)


महुली, सोनभद्र। शुक्रवार को जारी यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में दुद्धी शिक्षा क्षेत्र के मात्र एक अग्रणी शिक्षण संस्थान शिवम इंटर कालेज की छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया है।

दुद्धी शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत महुली स्थित शिवम इंटर कालेज के इंटर का छात्र सुरज यादव ने 500 में 402 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।सुरज के पिता जाताजुआ निवासी पेशे से होमगार्ड हैं।उन्होंने सफलता का श्रेय सुरज के गुरुजनों को दिया है।वहीं 500 में 399 अंक प्राप्त कर आलोक दूसरे स्थान पर तथा 500 में 397 अंक पाकर अवधेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।


वहीं महुली की रहने वाली वंशिका जायसवाल ने हाई स्कूल की परीक्षा में 600 में 490 अंक प्राप्त कर स्कूल सहित महुली गांव का मान बढ़ाया है। वंशिका ने अपने इस सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, माता पिता तथा गुरुजनों को दिया है।वहीं सुमित सोनी 600 में 481 अंक पाकर दूसरे स्थान पर तथा तथा 600 में 470 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहा। विद्यालय के प्रबन्धक अजित यादव ने सभी सफल परीक्षाथियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।
वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिभुवन सिंह की उपस्थिति में अव्वल सभी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।श्री सिंह ने कहा कि लगातार शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग पहचान रखने वाला यह कालेज हमेशा एक बेहतर शिक्षा देने के लिए कटिबद्ध है।उन्होंने यूपी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दी ।
इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक अवधनारायण यादव,संजय यादव,सुमन्त चौबे,बैजंती शर्मा,अनूप कन्नौजिया, वीरेन्द्र कुमार,राहुल गुप्ता, देवेन्द्र कुमार, श्वेता कमल रानी समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!