सर्वे विभाग चकबंदी से मिलकर भू – माफियाओं ने हड़प ली ग्राम समाज की 25 बीघा जमीन
मामला नगवां ब्लॉक के बलियारी गांव का नियम को ताक पर रखकर हड़प ली गरीबों के हिस्से की जमीन
सोनभद्र, /सत्यनारायण मौर्य /संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सर्वे चकबंदी विभाग से मिलकर भू माफियाओं द्वारा लगभग 25 बीघा जमीन हड़पने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार नगवां ब्लॉक के ग्राम बलियारी में 1995 में सर्वे विभाग चकबंदी के अधिकारी सर्वे करने आए थे उसी समय बलियारी निवासी रामबिलास पुत्र स्व0 बंसधारी , कबूतरी पत्नी रामबिलास, व इनके पुत्रगण मंगरू, मुन्ना, विनोद कुमार, संजय व राजू पुत्रगण रामबिलास और इनके मित्र प्रदीप कुमार पुत्र शिवप्रसाद निवासी खलियारी ने चकबंदी विभाग से मिलकर सारे नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए 25 बीघा भूमि की बकायदा खतौनी बनवाकर कब्जा कर लिए है ग्रामीणों का आरोप है कि भूमि हड़पने की सारी प्रक्रिया फर्जी है।
इस मामले में एक कहावत चरितार्थ हो रही है। *सैयां भए कोतवाल अब डर काहे का* क्योंकि जो दूसरा व्यक्ति प्रदीप कुमार है वो वर्तमान में तहसील राबर्ट्सगंज में अमीन के पद पर कार्यरत हैं तो जाहिर सी बात है की पूरे प्रकरण में अमीन साहब ने अपने पद और पावर का भरपूर इस्तेमाल किया है और गरीबों के हिस्से की 25 बीघा भूमि को हड़प लिया।
सूत्रों की माने तो रामबिलास और प्रदीप कांग्रेस पार्टी के नेता हैं और अपने प्रभाव का प्रयोग कर चकबंदी विभाग से मिलकर जमीनें अपने नाम करवा ली
दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने इस पूरे प्रकरण को लेकर न्यायालय अपील दायर की गई जिसकी कार्यवाही चल रही है लेकिन अधिकारी उन भू माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं और उन्हें बचाने का कार्य कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने इस पूरे मामले को लेकर चकबंदी आयुक्त तथा मानवाधिकार आयोग को पत्र के माध्यम से जानकारी दी है और दबंग भू माफियाओं के खतौनी को निरस्त करते हुए पात्र ग्रामीणों में जमीन पट्टा करने की गुहार लगाई है।
देखना है की शासन प्रशासन इस मामले में कैसा रुख अख्तियार करता है उन भू माफियाओं के विरुद्ध कोई कठोर कार्रवाई करता है या गरीबों को दर दर की ठोकरें खाने के लिए छोड़ता देता है।














Leave a Reply