Advertisement

सोनभद्र -बाइक से जा रहा युवक नहर मे गिरने से हुई मौत

बाइक से जा रहा युवक नहर मे गिरने से हुई मौत

 

करमा, सोनभद्र  /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

स्थानीय थाना अंतर्गत बीती रात को पुरखास गैलरी सीमा पर स्थित गिरीश पुत्र राम सजीवन गुप्ता उम्र करीब 28 वर्ष शुक्रवार को रात में पुरखास गांव में ही निमंत्रण करने जा रहा था गांव से पहले ही बाइक समेत नहर में गिर गया देर रात तक घर न पहुंचने पर घर वालों ने फोन किया परंतु संपर्क ना हो पाने के कारण अगल-बगल खोजना शुरू कर दिया नहर के पास स्थित धर्मेंद्र पटेल पुत्र बरसाती पटेल के घर के पास नहर में आज शनिवार को सुबह 9:00बजे लगभग बाइक दिखाई दी इसके बाद शव भी बाइक से कुछ ही दूरी पर मिला देखते ही देखते अगल-बगल के गांव से लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई यह खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया घर में शादी पडने के कारण अभी कुछ ही दिन पहले

 

पटना से घर आया था परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर करमा पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया है ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!