Advertisement

सोनभद्र -अनियंत्रित हाइवा ने एक व्यक्ति को रौंदा

अनियंत्रित हाइवा ने एक व्यक्ति को रौंदा

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के लोहरा गांव के पास वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर अनियंत्रित ट्रक हाइवा ने एक व्यक्ति रौंदते हुए, पुलिया व बिजली के खंभे को ध्वस्त करते हुए नीचे खेत में जा गिरा। जिसमें साइकिल से लकड़ी बेचने ले जा रहे सुकृत गरीब व्यक्ति की मौत हो गई । हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी अनुसार बुधवार को सुबह तेज गति आ रही हाइवा अनियंत्रित होकर पुलिया को तोड़ते गहरे खेत में पलट गया।एक लकड़हारा लकड़ी लेकर जा रहा था जिसके चपेट में आ गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया । स्थानीय लोगों की मानें तो उसका शरीर पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। जिसे स्थानीय अस्पताल भेजा गया जहा चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। किसी ने पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सुकृत की टीम मौके पर पहुंचकरआवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए भेज दिया है। वहीं सुकृत पावरहाउस उपकेंद्र 33/11 अन्तर्गत मधुपुर फीडर का एक सिमेंट पोल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया, जिससे संबंधित फीडर की सप्लाई बाधित हो गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!