Advertisement

सोनभद्र -*जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोषों को श्रद्धांजलि*

*जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोषों को श्रद्धांजलि*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र 23 अप्रैल 2025 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की एक बैठक डी बी ए सभागार में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोषों को श्रद्धांजलि दी गई, इस अवसर पर महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एड ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ नृशंस आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय एवं संतापजनक है। यह हमला देश की एकता व अखंडता पर प्रहार करने का दुःसाहस है। सभी राजनीतिक दल व संस्थाओं को सारे मतभेदों से ऊपर उठकर इसकी भर्त्सना करनी चाहिए। सरकार सभी पीड़ितों व उनके परिवारों की सहायता की आवश्यक व्यवस्था करे। तथा ईट का जवाब पत्थर से देना चाहिए ! पूर्व महामंत्री अतुल प्रताप पटेल एड ने कहा कि यह कायराना हमला केवल निर्दोष लोगों पर ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर भी सीधा हमला है।हम सब अधिवक्तागण की ओर से मै शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। युवा अधिवक्ता राजेश यादव ने की सरकार सो रही हैं घर में घुसकर मार दिया देश की सरकार को घुसकर मारना चहिए यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी ! शोक सभा संचालन अधिवक्ता कुमारी आकृति निर्भया ने किया ! इस अवसर पर रमेश चंद्र सिंह, राजेश मौर्य, कृष्णानंद सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, इंद्रजीत पटेल, शाहनवाज खान, महेंद्र कुमार आर्य, अभिषेक सिंह मौर्य, राकेश कुमार पटेल, शैलेंद्र कुमार सिंह, सचिन पटेल, कैलाश यादव

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!