Advertisement

सोनभद्र -रालोद प्रदेश अध्यक्ष जी का आगमन आज – अभय सिंह पटेल

रालोद प्रदेश अध्यक्ष जी का आगमन आज – अभय सिंह पटेल

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र। युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव अभय सिंह पटेल ने बताया कि कल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य माननीय रामाशीष राय जी का सोनभद्र की धरती पर त्रिवेणी एक्सप्रेस से आगमन होगा, इसके बाद वे चौधरी चरण सिंह विशिष्ट अतिथि गृह स्थित भारतरत्न परम श्रद्धेय स्व० चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सर्किट हाउस जायेंगे, वहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, तत्पश्चात प्रेस वार्ता करेंगे, फिर घोरावल विधानसभा का भ्रमण करेंगे। 24 अप्रैल को सुबह 9 बजे चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रावर्ट्सगंज विधानसभा स्थित क्षतेहरी गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगठन महासचिव प्रयागराज क्षेत्र के आवास चपईल में जलपान कर नगवां ब्लाक के चन्नी गांव में आदिवासी- वनवासी भाईयों के बीच लगे चौपाल को सम्बोधित करने के पश्चात क्षेत्रीय समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को समाधान करने हेतु निर्देशित करेंगे। तत्पश्चात त्रिवेणी एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!