रिपोर्ट :मनोज कुमार शर्मा
जिला :मैनपुरी
“अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 500 मीटर दौड़ का आयोजन हुआ”

मैनपुरी– नेहरू युवा केंद्र मैनपुरी (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी सोनाली नेगी के निर्देशन में बंशीधर शारदा देवी महाविद्यालय आलीपुर खेड़ा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फिटनेस रन का आयोजन किया गया | जिसमें बढ़-चढ़कर बालिकाओं ने भाग लिया महिलाओं में आत्म देखभाल, फिटनेस की आवश्यकता एवं खुद के भविष्य को भी प्राथमिकता देने संबंधी जागरूकता लाने के लिए नारी शक्ति फिटनेस 500 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया l दौड़ में प्रथम स्थान-ज्योति शाक्य,द्वितीय सौम्या,तृतीय स्थान शिवानी पर रहीं l आशुतोष पांडे सभी महिलाओं को संबोधित किया और कहा कि आज देश में नारी शक्ति को सभी दृष्टि से सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आज देश की महिलाएँ जागरूक हो चुकी हैं। आज की महिला ने उस सोच को बदल दिया है कि वह घर और परिवार की ही जिम्मदारी को बेहतर निभा सकती है। आज की महिला पुरुषों के साथ कंधे से कन्धा मिला कर बड़े से बड़े कार्य क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। फिर चाहे काम मजदूरी का हो या अंतरिक्ष में जाने का। महिलाएँ अपनी योग्यता हर क्षेत्र में साबित कर रही हैं।प्रधानाचार्य अब्दुल अहमद ने कहा आज महिलाएं हर क्षेत्र में सबसे आगे हैं और देश का नाम रोशन कर रही है। नेहरू युवा केंद्र भी इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है और महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं, को संचालित करके महिला सशक्तिकरण की नींव को मजबूत कर रहा है। इस मौके पर एनवाईवी मोनू, शमशेर, सिंह सौरभ,अवनीश कुमार, प्रदीप कुमार, युवा मंडल अध्यक्ष रिंकी ,रोजी आदि मौजूद थे l
















Leave a Reply