Advertisement

वाराणसी : महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजायमान रहे शिवालय, शिव की भक्ति में लीन दिखे भक्त…..

www.satyarath.com

अंकुर कुमार पाण्डेय

रिर्पोट सत्यार्थ न्यूज

वाराणसी

09.03.2024

० वाराणसी महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजायमान रहे शिवालय, शिव की भक्ति में लीन दिखे भक्त…..

satyarath.comवाराणसी। भोलेनाथ की नगरी काशी में महाशिवरात्रि के अवसर पर हर-हर महादेव के उद्घोष से शिवालय गुलजार रहे। भोर से शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शन-पूजन का क्रम रात चल चलेगा। काशी पंचकोसी परिक्रमा के प्रथम पड़ाव और कर्दम ऋषि की तपोभूमि कंदवा स्थित कर्दमेश्वर महादेव मंदिर में सुबह चार बजे मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया। भक्तों ने महादेव को जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा अर्पित कर विधिविधान से पूजा-अर्चना की। साथ ही घर-परिवार के समाज के सुख-समृद्धि की कामना की बाबा के दर्शन के लिए भक्त भोर से ही लाइन में लगे थे। जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हो गया। भोलेनाथ को जल बेलपत्र फूल माला चना जो बेल धतूरा चढ़ा रहे थे। मंदिर में दर्शन पूजन के लिए महिलाऔर पुरूषों की अलग-अलग लाइन लगी थी। भक्तों की श्रद्धा रह-रहकर हिलोरे ले रही थी और पूरा परिसर हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान होता रहा। किसी ने जल से तो किसी ने दूध में भोलेनाथ का अभिषेक किया। इस दौरान नगर निगम के सफाई कर्मचारी सफाई के लिए तैनात रहे। मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!