Advertisement

सुल्तानपुर : “सैदपुर में हुआ सालाना मजलिस का आयोजन”।

ब्यूरोचीफ गंगेश कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

04/11/2024

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर उत्तर प्रदेश

• “सैदपुर में हुआ सालाना मजलिस का आयोजन”।

ताजा ब्रेकिंग न्यूज–

सत्यार्थ न्यूज़ (गोसाईगंज) सुलतानपुर : सैदपुर में रविवार को सालाना मजलिस का आयोजन हुआ। मजलिस को दिल्ली से आए शिया स्कॉलर मौलाना डॉक्टर कल्बे रुशैद रिजवी ने संबोधित किया। मौलाना ने कहा बिना प्रक्रिया के दुनिया में कोई चीज नहीं बनी, स्टेशन भी बना है तो प्रक्रिया के तहत बना है। इसी तरह यह दुनिया भी प्रक्रिया के तहत बनी है,वो अहलेवैत के सदके में बनी है। मौलाना ने कहा कि आज हमारे समाज का आलम यह है कि इंस्टाग्राम को इमान बयान करने की जगह बना डाला है। हम फेसबुक पर जंग जीते और जिंदा होते हैं। हालांकि हक कभी बातिल के असलहो से नहीं लड़ता, हक अपने ही असलहों से लड़ता है। अगर असला टूट भी जाए तो आसमान से आएगा। मौलाना ने यह भी कहा कि घर में भाई का हक लूटा आप खामोश रहे, तब हमारा दीन नहीं पता चलता, हम ट्विटर के बंदे हो गए हैं,हमारी वहां पर पोस्ट बताती है, हम कितने दीनदार हैं। मौलाना कल्बे रुशैदने कहा कर्बला जोड़ने का नाम है, तोड़ने का नहीं। यहां अंजुमनों में एख्तेलाफ नहीं होना चाहिए। कर्बला बिखरने का नाम नहीं है। मजलिस का संचालन अनीश जायसी ने किया। यहां जमीरूल हसन, मौलाना सफदर जैदी, शबीह अहमद बबलू, मुजाहिद अकबर, डॉक्टर जफर आदि मौजूद रहे।

(संवाद)सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर उत्तर प्रदेश।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!